प्रदेश में जरूरी सामान की किल्लत 

प्रदेश में जरूरी सामान की किल्लत 
लॉकडाउन के चलते पूरे प्रदेश में जरूरी सामान की किल्लत शुरू हो गई है। ग्रामीण इलाकों में हालत और ज्यादा खराब है। कई घरों में किराने का सामान नहीं है। दुकानों पर सप्लाई नहीं होने के कारण लोग जरूरी सामान नहीं ले पा रहे हैं। भोपाल में तीन दिन से सब्जी की सप्लाई नहीं हुई है। दूध को लेकर भी परेशानी है। बुधवार को हनुमान जंयती पर लोगों ने लॉकडाउन का पालन किया और मंदिरों से दूरी बनाए रखी। तड़के हनुमान मंदिरों में पुजारियों ने पूजा-पाठ के बाद मंदिरों के पट बंद कर दिए।